बिहार के गोपालगंज जनपद में शराबी को गिरफ्तार करने पहुंचा ASI खुद नशे में था । जिसको देख स्थानाीय लोगों ने ASI रामचंन्द्रमा का जमकर विरोध किया, विरोध कर रहे लोगों के साथ व्यापारी भी ASI रामचंद्रमा के खिलाफ हो गये, जिसके बाद लोगों ने थाने में घुसकर हंगामा काटना शुरू कर दिया, मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक आंनद कुमार को मिलते ही उन्होनें नशे में धुत ASI रामचंद्रमा के खिलाफ एफआइआर करने का आदेश दिया ,जिसके बाद ASI को गिरफ्तार किया गया ,और साथ ही आनंद कुमार ने इस मामले की जांच नरेश कुमार को सौपीं हैं ।
जानिए क्या हैं पुरा मामला
दरअसल कटेया नगर के पकहा मोड़ पर एक युवक नशे में धुत होकर मेडीकल पर दवा खरीदने गया था ,लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी बढ गयी, मामले को शांत कराने के लिए स्थानीय पार्षद को बुलाया गया, इसी बीच रास्ते से गुजर रहे ASI रामचंद्रमा ने भी अपनी गाड़ी विवाद की जगह रोक दी, जिस समय खुद ASI शराब के नशे में धुत था, और नशे में धुत युवक को गिरफ्तार करने लगा,लेकिन लोगों के विरोध के चलते युवक गिरफ्तार नही कर पाया। युवक को गिरफ्तार करने के लिए ASI उसके घर पर पहुंच गया जहां उसने चेकिंग के नाम पर महिलाओं से बदतामीजी शुरू कर दी, इस पुरे मामले की वीड़ीयो कैमरे में कैद हो रही थी जिसको वायरल कर दिया गया ,वीडीयो वायरल होने के बाद ही शासन ने ASI रामचन्द्रंमा पर कार्रवाई का शिकंजा कसा।
RJD ने अपने ट्वीटर हैंड़ल से घटना का वीडियो किया टवीट
आरजेड़ी ने अपने टवीटर हैंडल से उक्त घटना का वीडीयो को टवीट करते हुए लिखा कि सीएम नीतीश ने बिल्ली को दूध की रखवाली का जिम्मा दिया है! शराब पीकर शराब पकड़ने निकलती है नीतीश कुमार की पुलिस! महिलाओं से बदतमीजी करती है सो अलग!अब नीतीश कुमार कहेंगे कि-“अरे पुरूष पुलिसवाले ने महिला की तलाशी ले ली तो क्या बड़ी बात हो गई? थोड़ी बदतमीजी हो गई तो भूचाल क्यों आ गया?
नीतीश ने बिल्ली को दूध की रखवाली का जिम्मा दिया है!शराब पीकर शराब पकड़ने निकलती है नीतीश कुमार की पुलिस! महिलाओं से बदतमीजी करती है सो अलग!अब नीतीश कुमार कहेंगे कि-“अरे पुरूष पुलिसवाले ने महिला की तलाशी ले ली तो क्या बड़ी बात हो गई? थोड़ी बदतमीजी हो गई तो भूचाल क्यों आ गया? pic.twitter.com/MUCWQ9uBvy— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 14, 2021
इस मामले के बाद ASI सीधा थाने पहुंचा, जंहा उसने सारे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष दी, मामले को तस्दीक करने के लिए थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे जंहा उन्हें लोगों का भारी सामना करना पड़ा, ASI के खिलाफ सभी लोग पार्षद के नेतृत्व में एक साथ विरोध कर रहे थे, जिसको देखकर थानाध्यक्ष ने पार्षद सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया ।
विरोध में दुकानें बंद, हुआ समझौता
पुलिस के रवैए के चलते करीब पांच घंटो तक लोगों ने प्रशासन के खिलाफ लामंबद होते हुए बाजार बंद रखा, लेकिन आसपास के सम्मानीय लोगों के समझाने – बुझाने पर दोनों पक्षो में फैसला किया गया, और ASI रामचंद्रमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ,साथ ही पार्षद सहित हिरासत में लिए गए लोगों को थाने से छोड़ा गया ।


Download Android App
Download iOS App



