Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

गठबंधन में सब ठीक, नीतीश कुमार की कोई नाराजगी नहीं : ललन सिंह

Summary :

इंडिया’ गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किसी भी तरह की नाराजगी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इनकार किया है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को साफ किया कि नीतीश कुमार की कोई नाराजगी नहीं है। जदयू के सांसद नीतीश कुमार से मिले राहुल गांधी को बताकर मीटिंग से निकले मीडिया से दो-तीन लोग ही करेंगे बात नीतीश कुमार बिल्कुल गुस्सा नहीं उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है। दिल्ली में बुधवार को जदयू के सांसद नीतीश कुमार से मिले भी हैं। नीतीश कुमार के सांसदों से…

इंडिया’ गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किसी भी तरह की नाराजगी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इनकार किया है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को साफ किया कि नीतीश कुमार की कोई नाराजगी नहीं है।

  • जदयू के सांसद नीतीश कुमार से मिले
  • राहुल गांधी को बताकर मीटिंग से निकले
  • मीडिया से दो-तीन लोग ही करेंगे बात

नीतीश कुमार बिल्कुल गुस्सा नहीं

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है। दिल्ली में बुधवार को जदयू के सांसद नीतीश कुमार से मिले भी हैं। नीतीश कुमार के सांसदों से मिलने के बाद ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल गुस्सा नहीं हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बताकर मीटिंग से निकले थे। मीटिंग में ही ये तय हो गया था कि मीडिया से दो-तीन लोग ही बात करेंगे।

सीट शेयरिंग अगले 15-20 दिन में तय

ललन सिंह ने आगे कहा कि बैठक में तय हुआ है कि सीट शेयरिंग अगले 15-20 दिन में तय हो जाएगी और गठबंधन की सारी पार्टियां हर राज्य में साझा रैली करेगी। बता दें कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी की बात सामने आई थी। कहा गया था कि नाराजगी के कारण ही वे प्रेस वार्ता के पहले निकल गए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

–

Desk Team

google-partner