बिहार के बांका जिले के नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह मस्जिद के पास स्थित मदरसा भवन में विस्फोट होने से ईमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बांका नगर के थाना प्रभारी शंभु कुमार ने बताया कि सुबह नवटोलिया क्षेत्र स्थित मस्जिद के पास मंगलवार की सुबह एक मदरसे में बम विस्फोट हो गया।
इस घटना में मदरसा भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि पुलिस इसकी अभी पुष्टि नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ये बम विस्फोट का मामला प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बम विस्फोट है या गैस सिलेंडर विस्फोट है। कुछ लोग पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर फटने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुहंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



