उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वैक्सीनेशन लेने का ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा है कि वह भारत सरकार’ का टीका लगवाएंगे, वो सिर्फ बीजेपी के टीके के खिलाफ थे। अखिलेश के इस बदले सुर को लेकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, कोरोना महामारी के सामने एक टीका ही है जो हम सबको सुरक्षित रख सकता है, इस बात को समझने में इन्हें इतना समय लगा। अभी भी इनका बयान ठीक नहीं है, देश के प्रति इनकी सोच बहुत हल्की है।
वैक्सीनेशन को लेकर बदले अखिलेश के सुर, बोले-हम भी लगवाएंगे भारत सरकार का टीका
सपा प्रमुख अखिलेश ने आज ट्वीट के जरिए वैक्सीनेशन लेने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर पहले दर्ज कराए विरोध पर सफाई देते हुए कहा कि हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



