बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहाँ लोगों को एक बार फिर से उदयपुर की घटना याद आ गई हैं। दरसअल, बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक के ऊपर चाक़ू से हमला किया गया हैं, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हैं। उसे दरभंगा के DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार घायल युवक के पिता ने अपने बयान में बताया कि उनका बीटा पान की दूकान पर पान खाने गया था, तभी वो नूपुर शर्मा की वीडियो देख रहा था, जिसके बाद उसके पास चार लोग आए और उससे बदतमीजी करने लगे। पहले आरोपियों ने युवक के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। फिर जब युवक विरोध करने लगा तो उसके ऊपर एक के बाद एक सात हमले चाक़ू से किये गए।
पुलिस ने FIR में नहीं किया नूपुर शर्मा का जिक्र
इसी के साथ घायल युवक के पिता ने बताया की उन्होंने बयान में नूपुर का भी जिक्र किया हैं, लेकिन पुलिस ने FIR में कही भी नूपुर शर्मा का जिक्र नहीं किया हैं, जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा हैं। पुलिस ने अभी तक दो लोगों को अरेस्ट कर लिया हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



