अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारत-चीन सीमा पर एक मजदूर की मौत हो गई और 18 लापता हो गए। डिप्टी कमीश्नर बेंगिया निघी ने कहा कि ये सभी यहां एक सड़क परियोजना पर काम कर रहे थे और 5 जुलाई से लापता हैं। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं।
एक मजदूर का शव सोमवार को फुरक नदी से बरामद
डिप्टी कमीश्नर ने कहा, ‘ठेकेदार 19 मजदूरों को असम से सड़क बनाने के लिए लाया था। यह क्षेत्र जिला मुख्यालय कोलोरियांग से 150 किमी दूर स्थित है। हमें 13 जुलाई को सूचना मिली थी कि सभी मजदूर कार्य स्थल से गायब हैं। इसके तुरंत बाद, हमने तलाशी अभियान शुरू किया। आसपास के जंगलों और अन्य सड़कों में तलाशी के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। इनमें से एक मजदूर का शव सोमवार को फुरक नदी से बरामद किया गया।
कुछ दिन पहले ये सभी पैदल ही घर के लिए निकले थे
आशंका है कि सभी मजदूरों की कुमी नदी में डूबने से मौत हुई होगी।एक का लगाव मिलने के बाद आकांशा और बड़ गई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। ये मजदूर कब नदी में डूब गए, पता ही नहीं चला। उसके परिवार वालों को भी कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ये सभी पैदल ही घर के लिए निकले थे। रास्ते में कुमी नदी गिरती है। इसे पार करते समय कोई दुर्घटना हुई होगी।


Download Android App
Download iOS App



