बॉलीवुड किंग शाहरुख
खान के बेटे आर्यन खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले साल ड्रग्स क्रूज मामले में फंसने के बाद
आर्यन को नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में स्टारकिड को एनसीबी से क्लीन
चिट मिल गई थी। उस दौरान हर फिल्मी सितारें ने आर्यन की तरफदारी करता दिखाई दे रहा
था।
अभी कुछ वक्त पहले ही किंग खान के लाडले का पासपोर्ट लौटाने का आदेश भी स्पेशल
कोर्ट ने दे दिया था। पासपोर्ट वापस मिलते ही आर्यन खान का एक लेटेस्ट वीडियो इस
समय खूब देखा जा रहा है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे
हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर नेटिजन्स ने आर्यन को ट्रोल करना
शुरु कर दिया है।
आर्यन खान के इस वायरल वीडियो में उन्हें किसी क्लब में अपने दोस्तों के साथ
पार्टी और फन करते देखा जा सकता है। इस दौरान आर्यन के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर
आ रहे है जो एक बार के पास खड़े दिखाई दे रहे है। वीडियो में आगे आर्यन अपना मास्क
नीचे करके ड्रिंक पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वह जल्दी से ड्रिंक को पीकर
वापस अपने फेस पर मास्क लगा लेते हैं ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए।
आर्यन का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की
तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। बाकि स्टारकिड्स के मुताबिक
आर्यन सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने रहते है अपनी बहन सुहाना से भी ज्यादा लोग
आर्यन की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। आर्यन ज्यादातर
अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते ही स्पॉट होते है।
बता दें कि आर्यन इंट्रोवर्ट भी हैं, यही कारण है कि उन्होंने
फिल्मों में एक्टिंग की जगह राइटिंग और डायरेक्शन को करियर के तौर पर चुना है। वह
जल्दी ही अपने मम्मी-पापा की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा
रही एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने वाले है। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज को वो
खुद ही लिख रहे हैं और डायरेक्ट भी करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App






