बिहार के वैशाली ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को ज़िंदा जलाने के मामले में तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 17 दिनों बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही बाकी दो आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। चंदन राय की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया है।
मृतक युवती की बहन ने बताया कि उन्हें दबंगों द्वारा धमकाया जा रहा है। मृतिका की बहन ने कहा कि दबंगों ने उसे धमकी दी है कि वो पुलिस के पास क्यों गयी, उसे भी उसकी बहन की तरह जिंदा जला दिया जाएगा। मृतिका की बहन ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया है।
नर्स के भेष में आई महिला ने अस्पताल से 12 घंटे के नवजात बालक को चुराया, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
दरअसल, 30 अक्टूबर को वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की गुलनाज पर गांव के ही दबंगों ने केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना के 15 दिन बाद लड़की की मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों की मानें तो गांव के ही दबंग अक्सर उनकी बेटी से छेड़खानी किया करते थे। ऐसे में जब उन्होंने आरोपी के घरवालों से इसकी शिकायत की दबंग सतीश और उसके दो साथियो ने घर के पास उनकी बेटी पकड़ लिया और ज़िंदा जला दिया।
गुलनाज को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को कैंडल मार्च निकाल विरोध-प्रदर्शन किया गया। एससी-एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ट्रैफिक चौक से शहीद स्थल तक मार्च निकाल दिवंगत लड़की को न्याय देने की मांग करते हुए घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।


Download Android App
Download iOS App



