मुम्बई के साकी नाका इलाके के एक गोदाम आज सुबह करीब पौने नौ बजे आग लग गयी। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग बाद में नजदीकी पूर्वी उपनगर स्थित झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई।
दमकल विभाग ने इसे ‘दूसरी श्रेणी’ (भीषण) की आग बताया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियां, छह ‘जेटी’ और पानी के दो टैंकर के अलावा एक एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई और उस पर काबू पाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



