बिहार के मुंगेर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने बताया कि जिले के संग्रामपुर पुलिस थाने के रामपुर मौजमा पुल के निकट शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गयी। हादसे में मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल जाते समय हो गयी।
पुलिस ने बताया कि दोनों मोटरसइिकल विपरीत दिशा आ रही थी और दोनों पर तीन तीन लोग सवार थे । उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।


Download Android App
Download iOS App



