बिहार में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ पटना में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है साथ ही अब शहर में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। पटना में कई जगहों पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
ऐसी जगहों पर जाने के लिए लोग ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीँ,राजेंद्र नगर इलाके में स्थानीय लोग बाढ़ से घिरी सड़कों पर यात्रा करने के लिए नाव का सहारा ले रहे है। शहर में पेयजल के सभी स्रोतों में गंदा पानी भर गया है, लिहाजा यहां शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत है। ऐसे में पटना में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।

जलजमाव की स्थिति को लेकर गिरिराज सिंह नीतीश कुमार साधा निशाना
कई इलाको में जलजमाव की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पटना में बारिश से तबाही के लिए नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं।
गिरिराज सिंह ने राहत वितरण में भेदभाव का भी आरोप भी सरकार पर लगाया है उन्होंने कहा कि मुंह देख राहत सामग्री का वितरण नहीं होना चाहिए। गिरिराज सिंह नेस ट्वीट में कहा कि नशा सत्ता का हो, जमीन नज़र नहीं आती हो, आंखों पर पर्दा हो और लोगों का दर्द सुनाई न दे तो सत्ता हमेशा सजग चौकीदार से ही सवाल पूछती है।वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय गिरिराज सिंह ने कहा मुझे सच कहने से कोई नहीं रोक सकता। जब ताली सरकार को मिलेगी तो गाली भी सरकार को ही मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



