बिहार में भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने यहां बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार अपराधियों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।
श्री भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार एवं सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनमे से एक सत्यम कुमार खगड़या जिले के नयागांव क्षेत्र का रहनेवाला है और वह भागलपुर शहर में एक लॉज में रहकर यहां के स्थानीय अन्य तीनों के साथ मोटरसाइकिल की चोरी के धंधे में शामिल था।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त अपराधी जिले के विभिन्न हिस्सों में मोटरसाइकिल की चोरी करने के बाद अन्य जिलों में बेचने का धंधा करता थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी गिरफ्तार अपराधियों से कड़ पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



