हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित मुनक नहर में शनिवार को कार गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सदर पुलिस थाने के अधिकारी ने फोन पर बताया कि सभी लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इनमें दो पुरुष, एक महिला और एक लड़की है।
उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त पीड़ित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोहना से पलवल जा रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘ जहां पर कार नहर में गिरी, वहां पर सुरक्षा अवरोधक नहीं लगे थे। शवों को नहर से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



