बिहार के गोपालगंज में जिला के नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के एक अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) का शव बरामद हुआ है। होटल के कमरे से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान वैशाली के अरारा गांव के रहने वाले संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते हो पुलिस जांच में जुट गई है।
सब इंस्पेक्टर संजय कुमार गोपालगंज में सीआईडी में कार्यरत थे। पुलिस ने बताया कि मौनिया चैक स्थित होटल के एक कमरे से संजय कुमार का शव बरामद किया गया है। इनके कमरे से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक वे शनिवार से होटल में रह रहे थे।
रविवार को गोरखपुर जाने की बात कहकर निकले थे और रात के साढे आठ बजे वे कमरे में लौट आए थे। सोमवार को बाहर नहीं निकले। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे होटल मालिक को संजय कुमार की पत्नी ने फोन कर मोबाइल रिसीव नहीं करने की बात कही।
उसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजे खुालवाने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। सूत्रों के मुताबिक, संजय शुगर बीमारी से भी पीड़ित थे।


Download Android App
Download iOS App



