पटना : प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ जयप्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों से मांग की है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कह जाने वाले पत्रकार भाई बंधुओं को भी कोरोना फाइटर के रूप में देख रही है ,तो ऐसी स्थिति में महामारी में संलगन अन्य लोगों की भांति पत्रकारों को भी सुविधा व आर्थिक लाभ मिलना चाहिए।
देश के पत्रकार आज अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे हैं, और पल-पल की खबर जन-जन तक पहुंचा रहा है। भारत में दर्जजों पत्रकारों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है यदि अपने कर्तव्य निर्वाहन करते हुए यह पत्रकार शहीद होता है तो सरकारों को पत्रकारों को शहीद का दर्जा देते हुए 50 लाख रुपए राशि प्रदान की जानी चाहिए। इस प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त व गैर मान्याप्राप्त,स्वतंत्र पत्रकार के साथ सभी पत्रकार पर विचार कर उसे शामिल करें। मांग करने वालो में पत्रकारों में दयाशंकर तिवारी, जयकुमार झा, राजीव नंदन त्रिपाठी, बृजेश गोस्वमी, राजकुमार सिंह, सैयद इकबाल ईमाम, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, शशि कांत, रामाकांत वर्मा, संजीवन जमुआर आदि शामिल है।
बता दें, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,700 तक पहुंच गई है जबकि 686 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 4,325 लोग इस वायरस से ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



