पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को नियंत्रित करें केंद्र सरकार : राजेश राठौड़

Summary :

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आग लगाकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।

पटना: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि और रिकार्ड उच्च कीमतों पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आग लगाकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। पटना में प्रति लीटर 101 रुपये डीजल और 110 रुपये पर पेट्रोल की कीमतें पहुंचने के बाद केंद्र और राज्य सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर मौन साध लेती है।
बिहार मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य के सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे बढ़कर राज्य के टैक्स को कम करना चाहिए। कोरोना काल से आम जनता महंगाई में बढ़ोत्तरी और आय में कमी से जूझ रही है। कई लोग दैनिक मजदूरी को सार्वजनिक परिवहनों या साझेदारी के वाहनों से जाते हैं उनके जेब पर अतिरिक्त बोझ ईंधनों की कीमतों के कारण बढ़ रहा है। 
उन्होंने पैरोडी में कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगाकर आग, सरकार अपनी जिम्मेदारियों से रही है भाग। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि वो बड़ा दिल दिखाते हुए बिहार की आम जनता को पेट्रोल-डीजल पर अपने राज्य के टैक्स की हिस्सेदारी को कम करना चाहिए।

Desk Team