बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए राज्य सरकार से विधायकों और विधान पार्षदों के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना कोष से एक-एक करोड़ रुपये जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि कोरोना वायरस की भयावह और आपात स्थिति को देखते हुए विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना कोष (वर्ष 2019-20, 2020-21) में से एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल निर्गत किया जाए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिलाधिकारियों को राशि उपलब्ध कराए जाने से कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी मास्क, हैंड सेनिटाइजर, दवा, जांच किट, रोगी वाहन, जांच-उपचार तथा अन्य अतिआवश्यक सामग्री यथाशीघ, उपलब्ध करा सकेंगे।
श्री यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सैनिटाइजर की किल्लत, कालाबाजारी एवं बढ़ती क़मत को देखते हुए बिहार सरकार को राज्य में बंद पड़ अल्कोहलिक डिस्टीलरीज को खुद की निगरानी में शुरू कर उत्पादन करने के बारे में सोचना चाहिये ताकि विपदा और त्ररूरत के समय हैंड सेनिटाइजर अस्पतालों और आम लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके।’


Download Android App
Download iOS App



