कोरोना वायरस : राबड़ी देवी ने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

Summary :

तेजस्वी प्रसाद यादव एक महीने का वेतन देने के साथ-साथ अपने सरकारी आवास को भी आइसोलेशन सेंटर, जांच केंद, या क्वॉरेंटाइन के लिए इस्तेमाल करने की पेशकश सरकार से कर चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बिहार सरकार के प्रयास में सहभागी बनते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष को सौंपा।

श्रीमती राबड़ी देवी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘कोरोना महामारी से लड़ने में पीड़ित, चिकित्सकों – स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव, सुरक्षा एवं जांच-उपचार के लिए तथा मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा करती हूं। साथ ही मुश्किल समय में सभी से सहयोग की अपील करती हूं।’’
गौरतलब है कि श्रीमती राबड़ी देवी के पति एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई लाख रुपये तथा नेता प्रतिपक्ष एवं उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव एक महीने का वेतन देने के साथ-साथ अपने सरकारी आवास को भी आइसोलेशन सेंटर, जांच केंद, या क्वॉरेंटाइन के लिए इस्तेमाल करने की पेशकश सरकार से कर चुके हैं।

Desk Team