भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिये गये 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित होने वाले लोगों के सहयोग के लिये आगे आये हैं और वह वंचितों के लिये 50 लाख रुपये के चावल दान करेंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के बयान में घोषणा की गयी है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगों को चावल मुहैया कराएंगे जिन्हें सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है।
कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के नागरिकों को हमारे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिये इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी। ’’


Download Android App
Download iOS App



