पटना : आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माँग की है कि – भारी बारिश के कारण पटना शहर की अस्त व्यवस्था को सेना की सहायता लेकर 12 घन्टे मूलभूत सुविधाओं को बहाल की जाए।
उन्होंने आगे बताया कि – एक दिन की अच्छी बारिश ने पटना नगर निगम की खोंखलेपन की पोल खोलते हुए उसे नंगा कर दिया है, स्मार्ट पटना के नाम पर करोड़ो रुपए के बंदरबांट को इस बारिश ने सार्वजनिक करने का काम किया है।कई वर्षों के अंतराल पर आई बारिश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उन पर बयानों को मुँह चिढ़ाया है जिसमे उन्होंने पटना को जापान बना देने के साथ साथ बिहार को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की माँग केंद्र सरकार से की थी।
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है आज समूचा पटना शहर तालाब बना पड़ा है, जलनिकसी के आभाव में राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, सन्दलपुर, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्रा, दीघा, पटना सिटी में भारी जलजमाव है। नालों और बारिश का पानी घरों में घुसा है, सड़के बन्द है। आवासीय कालोनियों में नाव चलाने की स्तिथि आ गई है।पटना में बिहार के दो बड़े अस्प्ताल एनएमसीएच/ पीएमसीएच जलमग्न है।
अस्पतालों में भर्ती मरीजो के परिजन जलजमाव के कारण दवाई और भोजन सामग्री नही पहुँचा पा रहे है।मरीजो का इलाज बाधित है।लेकिन दूसरी ओर सरकार मुकदर्शक बनी है।पानी निकासी के सभी पुराने तरकीब फेल साबित हो रहे हैं, सकिंग पंप का आभाव पटना नगर निगम रो कर पल्लू झाड़ रहा है।
मीना बाजार समेत विधुत आपूर्ति के कई फीडरों में तीन से चार फीट पानी जमा है जिसके कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित है। आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कुमार ‘राज’ ने पटना नगर निगम द्वारा मानसून पूर्व की तैयारियों पर सवालिया निशान लगाते हुए पटना के मेयर श्रीमति सीता साहू से अविलंब इस्तीफे की माँग की है।


Download Android App
Download iOS App



