पटना : वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह ने कोरोना वायरस से निपटने की व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोरोना संक्रमण काल में हर मोर्चे पर पूरे तरीके से विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग की बात करते हैं और उनके एक मंत्री हवाई जहाज की यात्रा के लिए इसे सही नहीं मानते। उन्होंने कहा कि आज ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है, जिस कारण श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना आने में दो से चार दिनों का समय लग रहा है। सोमवार को ट्रेन में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने कार्यों की इतिश्री समझ रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्हें सेंटरों का औचक निरीक्षण करना चाहिए तब हकीकत की जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि बैठकों में सरकार ने क्वॉरेंटाइन सेंटर, आपदा राहत केंद्र की सारी व्यवस्था कर दी जबकि हर दिन इन केंद्रों पर बदइंतजामी की खबरें आ रही हैं और लोग इन केंद्रों से भाग रहे हैं। सिंह ने कहा कि बिहार की बैठक सरकार को ग्राउंड जीरो पर कार्य करना चाहिए तब ही जनता को राहत मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



