पटना : महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिहार के प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन के माध्यम से बिहार भेजे जाने के संदर्भ में बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का यह स्पष्ट निर्णय है कि बिहार से बाहर फंसे बिहार के सभी इच्छुक लोगों को वापस लाया जायेगा।
महाराष्ट्र सरकार प्रवासी बिहारियों को महाराष्ट्र से वापस बिहार भेजने के लिये जितनी भी संख्या में ट्रेनें भेजना चाहती है, भेज सकती है। दिनांक-25.05.2020 तक महाराष्ट्र से कुल 130 ट्रेंने बिहार आ चुकी हैं, जिसके माध्यम से 193761 बिहार के लोग महाराष्ट्र से बिहार आ गये हैं।
इसके अतिरिक्त दिनांक-28.05.2020 तक के लिए कुल 38 ट्रेनों के शेड्यूल की प्लानिंग हो चुकी है। वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिनांक-26.05.2020 को 24 ट्रेनों को बिहार भेजने के संदर्भ में सूचना दी गयी है। अगर महाराष्ट्र सरकार इससे ज्यादा संख्या में भी ट्रेनें भेजना चाहती है तो भेज सकती है। हमें कोई समस्या नहीं है। हम पूरी तरह तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



