पटना : अमेरीका से पटना लौटने के बाद उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने हत्या के शिकार प्रमुख व्यवसायी व भाजपा व्यवसाय मंच के प्रदेश संयोजक गुंजन खेमका के आवास पर जाकर उनके पिता गोपाल खेमका व अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हत्यारा कहीं भी छुपा हो, हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि गुंजना खेमका की हत्या मेरी व्यक्तिगत क्षति हैं क्योंकि पिछले 50 वर्षों से खेमका परिवार से मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। श्री मोदी ने कहा कि हत्या की इस वारदात को सरकार काफी गंभीरता से ले रही है। पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। हत्यारा और उसके पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



