आजकल बॉलीवुड में पहले के मामले काफी खुलापन आ गया है जैसे किसिंग सीन या इंटिमेट सीन आजकल बेधड़क दिखाए जाते है। लेकिन इस खुलेपन का शिकार कई बार सेलिब्रिटीज भी हो जाती है और विवाद हो जाता है । आज हम आपको कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बता रहे है जिनकी वजह से नामी सेलिब्रिटीज ने अपना नाम खराब कर लिया।
जी हाँ बॉलीवुड में कुछ ऐसे किसिंग विवाद हुए है जिनकी वजह से खूब सुर्खियां बनी।
1.बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
जाने माने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सबके सामने किस करके बवाल मचा दिया था और इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये किसिंग विवाद इतना बढ़ गया था की बिपाशा बासु का अपने बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम से ब्रेकअप तक हो गया।
2.लीना चंद्रावरकर और राम जेठमलानी
जाने माने वकील और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम जेठमलानी ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान मशहूर अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर को लिप लॉक किस कर दिया और ये घटना बड़ा विवाद बन गयी।
3.दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या
साल 2013 में आईपीएल के मैच के दौरान दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ माल्या IPL टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू को चीयर कर रहे थे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर की जीत पर सिद्धार्थ ने दीपिका को पकड़कर किस कर लिया और ये मामला भी खूब सुर्ख़ियों में रहा।
4.महेश भट्ट और पूजा भट्ट
सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट का लिप लॉक सीन जैसे ही छपा बवाल मच गया। ये बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में से एक है और इस पर महेश भट्ट ने कमेंट भी किया था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होतीं तो वे उनसे शादी कर लेते।
5.राखी और मिका सिंह
साल 2007 में अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान मीका ने राखी सावंत को पकड़कर जबरदस्ती किस किया था और ये विवाद इतना भड़का की मामला पुलिस तक जा पहुंचा था।


Download Android App
Download iOS App









