दिल्ली में चार दिन बरसेंगे बादल! UP-Bihar समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देशभर में मौसम खराब होने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, इसलिए आज फिर आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालय, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और 28-29 मार्च को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Delhi Weather

Heavy Rain Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 29 से मौसम का फिर एक और दौर शुरू होगा, जिसमें गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मार्च के बीच 38 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 मार्च को बिहार में 12 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान जिन जिलों में बारिश होगी, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं। ये सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि पूरे मार्च यानी 31 मार्च तक ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Mausam 27 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 30°C 20°C
पटना 34°C 18°C
जयपुर 32°C 21°C
रांची 31°C 19°C
चेन्नई 34°C 25°C
शिमला 20°C 11°C
मुंबई 35°C 22°C
भोपाल 34°C 22°C
नैनीताल 21°C 14°C
लखनऊ 32°C 19°C
कोलकाता 35°C 25°C

यह भी पढ़ें: Bangladesh Bus Accident: बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत, कई यात्री अब भी लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।