आज Eid पर बाहर निकलने से पहले जरूर चेक करें मौसम का हाल, इन 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का Alert!

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: आज पूरे देश में ईद का जश्न छाया हुआ है। लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर मुबारकबाद दे रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहाँ मार्च की शुरुआत में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे, वहीं अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने राहत पहुँचाई है—लेकिन साथ ही, मौसम में आए इस बदलाव ने आने वाले दिनों को लेकर चिंताएँ भी बढ़ा दी हैं।

मार्च के शुरुआत में जहां गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिए था, वहीं अब बीच महीने में कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में शनिवार, 21 मार्च 2026 सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है। दिल्ली में सुबह सुबह हल्की ठंड और कोहरे देखे गए।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के करीब 17 राज्यों में आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके साथ ही बिजली गिरने और गरज-चमक की भी आशंका जताई गई है। विभाग की माने तो ऐसा अगले 48 से 72 घंटे तक रह सकता है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR का मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है। आज, 21 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और तापमान सामान्य बना रहेगा। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 23 मार्च के आसपास गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है, हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में तेज़ हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। पूर्वी हिस्सों में भी बादल छाए हुए हैं, जहां हल्की बारिश देखी जा रही है। तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है; हालांकि, किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

Bihar Weather: बिहार में मौसम खराब

बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफ़ान भी आ रहा है, और आसमान लगातार बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों के लिए एक विशेष अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना के प्रति आगाह किया गया है। कई जगहों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिजली गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

Aaj Ka Mausam 21 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

 

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में रेड अलर्ट

इन राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट‘ जारी किया गया है। UP, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम की स्थिति बिगड़ गई है। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मौसम सुहावना बना हुआ है, जहाँ आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच सोने-चांदी का भाव हुआ क्रैश, 1.50 लाख पहुंचा Gold, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।