Dhurandhar 2 Box Office: इतने करोड़ की तरफ बेकाबू रफ्तार- जानिए भारत vs विदेश कलेक्शन में कौन आगे?

Summary :

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। Dhurandhar 2 Box Office Collection: दिन में 200 करोड़ पार- फिल्म ने रचा नया इतिहास पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया था। वहीं दूसरे दिन कमाई में करीब 20% गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने लगभग 80 करोड़…

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: दिन में 200 करोड़ पार- फिल्म ने रचा नया इतिहास

Dhurandhar 2 Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection ( Source : Social Media)

पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया था। वहीं दूसरे दिन कमाई में करीब 20% गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने लगभग 80 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 250–270 करोड़ के बीच पहुंच गया है, जो इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार- हर रिकॉर्ड खतरे में

Dhurandhar 2 Worldwide Collection
Dhurandhar 2 Worldwide Collection ( Source : Social Media)

भारत में शानदार कमाई के साथ-साथ ‘धुरंधर 2’ का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने मात्र 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों की रेस में सबसे आगे खड़ा करता है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है और वीकेंड तक ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अब सभी की नजर 400 करोड़ क्लब पर टिकी हुई है। फिल्म को साउथ इंडिया में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां हिंदी फिल्मों को आमतौर पर इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं मिलती।

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Earnings: सफलता के बीच दीपिका पादुकोण की चर्चा- वीडियो हुआ वायरल

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Earnings
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Earnings ( Source : Social Media) 

फिल्म की सफलता के बीच दीपिका पादुकोण भी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में वह एक म्यूजिक इवेंट में नजर आईं, जहां वह रणवीर सिंह के परिवार के साथ दिखीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अलग-अलग तरह की फ़ीडबैक्स दे रहे हैं। कुछ लोग इसे फिल्म की सफलता का जश्न बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक खास इशारा मान रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह भी फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और लगातार फैंस का धन्यवाद कर रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा ट्रेंड बनती नजर आ रही है। ओपनिंग से लेकर वर्ल्डवाइड कमाई तक, हर जगह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म आने वाले दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर पाती है या नहीं।

Read More: Dhurandhar 2 को लेकर सोशल मीडिया X पर क्या है लोगों के रिएक्शन?, जानें…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।