गर्मी से मिली राहत! Delhi-UP-Bihar समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Heavy Rain Alert: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है। देश के एक हिस्से में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 24 मार्च तक पूर्वी और उत्तर-पू्र्वी भारत के राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 मार्च को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों के लिए आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से…

Heavy Rain Alert: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है। देश के एक हिस्से में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 24 मार्च तक पूर्वी और उत्तर-पू्र्वी भारत के राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने 22 मार्च को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों के लिए आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Heavy Rain Alert
Delhi Weather  (Image- Social Media)

देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में 22 मार्च को मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रहा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली कड़कने की आशंका है।

Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा प्रदेश में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें जौनपुर, गाजीपुर, अयोध्या, आजमगढ़, लखनऊ, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, आंबेडकर नगर, मऊ, चंदौली और सोनभद्र शामिल है।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार से ही राजधानी पटना समेत राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में बारिश और अंधी का दौर जारी है। रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। सुबह से ही कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने se अचानक ठंड का भी एहसास हो रहा है।

Aaj Ka Mausam 22 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 28°C 17°C
जयपुर 29°C 19°C
रांची 26°C 16°C
मुंबई 32°C 25°C
नैनीताल 20°C 12°C
पटना 26°C 18°C
भोपाल 31°C 19°C
शिमला 19°C 09°C
चेन्नई 31°C 26°C
कोलकाता 28°C 19°C
लखनऊ 28°C 17°C

यह भी पढ़ें: ईरान की धमकी बेअसर! अमेरिका से हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘पाइक्सिस पायनियर’ जहाज

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।