अररिया सवांददाता – सूत्रों के अनुसार अररिया जिला के खनन पदाधिकारी चोर लुटेरा दलाल माफियाओं के सरदार हैं। अपने मौखिक आदेश देकर के टेलर वाले से मिट्टी कटवाते हैं और आधा पैसा लेकर खनन विभाग वाले प्रत्यैक ट्रेलर से उगाही करते हैं। उसके एवज में खनन पदाघिकारी दलाल रखे हुए हैं ? इतना ही नहीं बिहार सरकार के जमीन में एवं दलित आदिवासी एवं पिछड़ी जाति के गरीबों के निजी जमीन पर एवं भूदान की जमीन रानीगंज प्रखंड फारबिसगंज प्रखंड और अररिया प्रखंड को मिलाने वाले प्रभावती नगर बॉर्डर एरिया रहने के कारण कोई पदाधिकारी देखने नहीं जाते हैं।

कई बार ग्रामीणों ने इसकी सूचना पदाधिकारी को एवं बिहार सरकार के जिला में बैठे पदाधिकारी को भी लिखित दिया गया, फिर भी भूदान की जमीन को खनन माफियाओं के द्वारा मिट्टी कटवा रहे हैं। उसके एवज में टेलर वाले से पैसा प्रतिमाह लिया जाता है और प्रत्येक जगह 10 फीट गड्ढा करवा दिया है।
मिट्टी कटवा करके बेच दिया है इसलिए जिला पदाधिकारी प्रशांत सी एच से अनुरोध है की अररिया जिला के खनन पदाधिकारी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति कैसे और कहां से आया है और उसके सगे संबंधियों के नाम पर करोड़ों के संपत्ति कैसे अर्जित की है और कहां से लाए हैं? 
इसलिए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई बिहार या निगरानी विभाग बिहार या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से चल अचल संपत्ति की जांच कराने हेतु अनुशंसा किया जाए और अपने स्तर से भी औचक निरीक्षण करवाया जाए या अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज और अररिया अनुमंडल पदाधिकारी से जांच कराया जा सकता है।

इतना ही नहीं पता चल जाएगा कि प्रवाहा पंचायत के किसान प्रमोद मेहता के निजी जमीन पर से भी मिट्टी कटवाए हैंऔर बिहार सरकार के जमीन मैं भी प्रतिदिन खनन माफियाओं के द्वारा प्रत्येक दिन मिट्टी कटवा रहा है।

इसलिए खनन पदाधिकारी अररिया से उनके चल अचल संपत्ति की जांच कराने हेतु बिहार सरकार और भारत सरकार को अपने स्तर से अनुशंसा भेजने के लिए अपने अस्तर से अनुशंसा किया जाए ताकि अररिया के जनता को ऐसे भ्रष्ट माफिया पदाधिकारी से छुटकारा मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



