पटना : आगामी 21 दिसंबर 2019 को पटना मे ब्राह्मणों की अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजीत किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देकर ब्राह्मण विमर्श के संरक्षक जे एन त्रिवेदी ने इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य है, ब्राह्मण समाज अपने इतिहास को जाने, समझे और उसके अनुसार अपने आचरण में भी सुधार करें। वृहत समाज में समन्वय स्थापित हो। भारतवर्ष के इतिहास और इसमें विभिन्न समाज का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में देश-विदेश के अनेक विद्वान भाग लेंगे। इस दौरान कांची पीठ के परम आदरणीय शंकराचार्य अपने संदेश से अनुग्रहित करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जोशी जी होंगे।
अन्य मुख्य वक्ताओं में प्रेमी प्रेमानाथ स्वामीनाथन प्रख्यात कंप्यूटर विशेषज्ञ एवं कांची पीठ के प्रतिनिधि सुषमा कुमारी पांडे, हिंदी साहित्यकार वाचस्पति त्रिवेदी, पूर्व कुलपति काशी विद्यापीठ वाराणसी वेदवीर आर्य, भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रेम स्वामीनाथन, कंप्यूटर साइंस के विद्वान प्रतिनिधि कांची मठ चंद्रभूषण झा, शिक्षाविद एचओडी संत स्टीफेंस कॉलेज मनिंदर तिवारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑथर ऑफ सेवरल बुक ऑन ब्राह्मीण निलय उपाध्याय के अलावे व अन्य विद्वान और समाजसेवी भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



