ईरान की खैबर मिसाइल ने मचाई तबाही! इजरायल के 7 लेयर एयर डिफेंस को किया पार, 1 टन वॉरहेड ले जाने में सक्षम

IRGC Kheibar Missile Strike

IRGC Kheibar Missile Strike: इजरायल-US और ईरान के बीच जंग का सातवां दिन चल रहा है जिसमें कई हजारों लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई घातक हथियार B-2 बॉम्बर, ड्रोन और मिसाइल के ताबड़तोड़ हवाई हमले किए जा रहे है। इसी बीच बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने घातक मिसाइल खोर्रमशहर-4 जिसे खैबर मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है, वह इजरायल के एयर फोर्स बेस पर निशाना साध कर दाग दी है। यह मिसाइल इजरायल का सुरक्षा कवच और 7 लेयर की एयर डिफेंस को भेदने में भी सक्षम है। IRGC ने ऑपरेशन टू प्रॉमिस 4 के तहत इजरायल पर हमला किया है और खोर्रमशहर-4 मिसाइलें दागी है।

IRGC Kheibar Missile Strike

IRGC Kheibar Missile Strike
IRGC Kheibar Missile Strike (Source: Social Media)

ईरान मिडिल ईस्ट में कई देशों के साथ इजरायल पर ताबड़तोड़ पलटवार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान की IRGC ने हसन इब्न अली’ कोडनेम के नाम से इस मिसाइल को दागा है और यह ड्रोन के साथ आगे बढ़कर इजरायल का सुरक्षा कवच भी पार कर या है। ईरान ने इससे पहले भी इजरायल समते कई देशों पर हवाई हमला किया है औऱ कई मिसाइलें, ड्रोन से अटैक किया है। जानते है इस मिसाइल की खासियत के बारे में..

1,800 kg का वॉरहेड ले जाने में सक्षम

IRGC Kheibar Missile Strike
IRGC Kheibar Missile Strike (Source: Social Media)

ईरान की यह खोर्रमशहर या खैबर मिसाइल का नाम खोर्रमशहर शहर के आधार पर रखा गया था जिसका परिक्षण वर्ष 2017 की शुरूआत में किया था। यह 13 मीटर लंबी मिसाइल 1,800 kg का वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और 2000 किलोमीटर दूर भी सटीक निशाना लगा सकती है। लिक्विड फ्यूल से चलने वाली यह मिसाइल 19757 KM/HR के साथ हवा के बाहर तूफानी रफ्तार से उड़ती है। साथ ही इस मिसाइल में लगे मल्टीपल वॉरहेड लगभग 80 टारगेट को निशाने लगाने में सक्षम है।

27वें स्क्वाड्रन बेस की तरफ दागी

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि इजरायल में इस मिसाइल से हमला किया गया था और गुरियन एयरपोर्ट के साथ एयर फोर्स बेस को निशाना बनाया गया था। इस दौरान यह मिसाइल 1 टन का वॉरहेड ले गई थी और ईरान से इजरायल के एयर फोर्स के 27वें स्क्वाड्रन बेस की तरफ दागी गई थी।

ALSO READ: पहले ईरान होगा तबाह फिर टारगेट पर होगा यह देश, जंग के बीच अमेरिका ने सेट किया अगला निशाना!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।