राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखना गलत है और यह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के मामले में अच्छे संकेत नहीं है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सलाह दी है कि इसे संशोधित करते हुए इस गठबंधन में “सबसे पुरानी पार्टी” को शामिल किया जाना चाहिए।
बिहार में राजद भी उस महागठबंधन का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। चिर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में आपस में 38-38 सीटें बांट ली और कांग्रेस को गठबंधन से बाहर कर दिया।
रघुवंश प्रसाद ने कहा कि गठबंधन राज्य के लिए अनुकूल है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति के लिए यह ठीक नहीं है । सिंह ने कहा, “अगर हम (विपक्ष) राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प देना चाहते हैं तो भाजपा विरोधी सभी ताकतों को उन्हें हराने के लिए एक साथ आना होगा। यह सबसे सही समय है जब उन्हें इसमें (कांग्रेस को बाहर रखने के फैसले को) संशोधन करना चाहिए।’
BJP को हराने के लिए सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगी भीम आर्मी : चंद्रशेखर आजाद
बिहार महागठबंधन में शामिल हम (एस) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “अगर वे (सपा बसपा) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की अनदेखी करेंगे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है और भाजपा जीत सकती है।”


Download Android App
Download iOS App




