Itti Si Khushi Starcast Exclusive Interview: Sumbul Touqeer के Varun Badola ने सुनाए शो की कहानी से जुड़ें दिलचस्प किस्से

Summary :

Itti si khushi starcast: जल्द ही Sony SAB का नया शो ‘इत्ती सी खुशी’ (Itti Si Khushi) शुरू वाले वाला है. बता दें, इस शो एक परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा जिसमें रिश्तों की गर्माहट, जिम्मेदारियों का बोझ और मजेदार पल देखने को मिलेंगे। इस शो में सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer), वरुण बडोला (Varun Badola) और रजत वर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे, जो अपने-अपने किरदारों में नई छवि लेकर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। हाल ही में PunjabKesari.com को दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में स्टारकास्ट ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें…

itti si khushi starcast interview

Itti si khushi starcast: जल्द ही Sony SAB का नया शो ‘इत्ती सी खुशी’ (Itti Si Khushi) शुरू वाले वाला है. बता दें, इस शो एक परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा जिसमें रिश्तों की गर्माहट, जिम्मेदारियों का बोझ और मजेदार पल देखने को मिलेंगे। इस शो में सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer), वरुण बडोला (Varun Badola) और रजत वर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे, जो अपने-अपने किरदारों में नई छवि लेकर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। हाल ही में PunjabKesari.com को दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में स्टारकास्ट ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिनसे शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

कैसा रहा शो का अनुभव

Question: आपका नया शो ‘इत्ती सी खुशी (Itti Si Khushi) दर्शकों को किस तरह की कहानी और अनुभव देने वाला है?

Answer: सुम्बुल तौकीर: यह शो मेरे लिए भी बहुत नया है। इसमें एक ऐसा किरदार निभा रही हूं जो पहले कभी नहीं किया। कहानी इमोशन्स, हल्के-फुल्के पल और रिश्तों की डोर से जुड़ी है। इस शो के जरिए दर्शक मुझे एक नए अंदाज़ में देख पाएंगे।

Question: इस किरदार में और आपकी पर्सनल लाइफ में क्या आपको कोई समानता है नजर आती है?

Answer: सुम्बुल: हां, कुछ हद तक। जैसे शो में मेरी एक छोटी बहन है और असल जिंदगी में भी मेरी एक छोटी बहन है। जो प्रोटेक्टिवनेस मैं अमिता (शो का किरदार) के लिए महसूस करती हूं, वही अपनी बहन के लिए भी महसूस करती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

Question: वरुण आपने इस शो को चुनने का निर्णय कैसे लिया?

Answer: वरुण बडोला: मुझे कहानी सुनते ही समझ आ गया कि ये कुछ हटके है। एक शराबी, गैर-जिम्मेदार पिता का किरदार निभाना मेरे लिए पहली बार है। चैलेंज यह था कि उसे सिर्फ निगेटिव नहीं, बल्कि प्यारा और दोबारा स्क्रीन पर देखने लायक बनाना था। यही संतुलन मुझे आकर्षित करता है।

टिपिकल हीरो टाइप किरदार

Question: रजत, आपने इससे पहले अलग-अलग किरदार निभाए हैं। इस शो में आपके किरदार में क्या खास है।

Answer: रजत वर्मा: पहले मैंने कई बार टिपिकल हीरो टाइप किरदार निभाए हैं। लेकिन यहां मेरा किरदार एक लवर बॉय है जो काफी रिलेटेबल है, खासकर आज के यूथ से। इसीलिए ये प्रोजेक्ट करने की इच्छा हुई।

Question: सेट पर कोई दिलचस्प या फनी किस्सा जो आपके साथ हुआ हो?

Answer: रजत: हां, एक बार चिड़िया (शो की बच्ची) एक आइस क्यूब लेकर आई और हमने मस्ती में उसे एक-दूसरे के कपड़ों में डालना शुरू कर दिया। आखिर में वह मेरे कपड़ों में डाली गई और मेरी जो हालत हुई, वो देखने लायक थी।

Question: क्या बिग बॉस ने आपके जीवन को बदला है?

Answer: सुम्बुल: हां, पूरी तरह से। बिग बॉस के बाद मैं एक इंसान के तौर पर काफी बदल गई हूं। अब मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट और समझदार महसूस करती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

मेरे ऊपर पांच लोगों की जिम्मेदारी

Question:शो में आपका किरदार कई लोगों की जिम्मेदारी उठाता है। रियल लाइफ में इसका कितना असर होता है?

Answer: सुम्बुल: हां, शो में मेरे ऊपर पांच लोगों की जिम्मेदारी है, लेकिन हम इस बोझ को बहुत गंभीरता से नहीं दिखा रहे। हम इसे लाइट-हार्टेड अंदाज में पेश कर रहे हैं।

Question: वरुण सर, आपने टीवी और फिल्मों दोनों में काम किया है। आपके अनुसार दोनों में क्या अंतर है?

Answer: वरुण बडोला: टीवी कहीं ज्यादा कठिन है। यहां परफॉर्मेंस पर लगातार ध्यान देना होता है और शिफ्ट्स लंबी होती हैं। फिल्म में आप एक या दो सीन करते हैं, लेकिन टीवी पर 8–10 सीन एक ही दिन में करने होते हैं।

Varun Badola

Question: टीवी कलाकारों को अक्सर फिल्मों से कम आंका जाता है। इस बारे में आपका क्या मानना है?

Answer: वरुण: यह सोच गलत है। टीवी कलाकारों की मेहनत और पॉपुलैरिटी को कम नहीं समझना चाहिए। अगर हम टीवी में परफॉर्मेंस पर फोकस करें, तो यहां भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

शो Itti Si Khushi

Question: आखिर में, शो ‘इतनी सी खुशी’ से आपको क्या उम्मीदें हैं?

Answer: सुम्बुल: हमें शूटिंग में जितना मजा आ रहा है, उतना ही मजा दर्शकों को देखने में आएगा। हर किरदार में कुछ अलग है और यही शो को खास बनाता है।

Question: आप दोनों के लिए वो कौन सी ‘इतनी सी खुशी’ है जो घर जाने का कारण बनती है?

Answer: सुम्बुल: मेरी बहन, डैड और मेरी कैट।
वरुण: परिवार से मिलना और सेट पर काम करने की वजह से जब घर जाने की इच्छा हो, तो वही असली खुशी होती है।

sumbul touqeer

Sony SAB पर आने वाला यह नया शो ‘इत्ती सी खुशी’ एक दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहा है। शो की स्टारकास्ट अपने किरदारों को लेकर बेहद एक्ससाइटेड है और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें: ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा… Kapil Sharma फायरिंग केस में ‘लॉरेंस गैंग ने दी खुली धमकी!

Yashika Jandwani