जनसुराज ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, इन 51 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

Summary :

Jansuraj Candidate List: बिहार चुनाव 2025 के लिए जनसुराज ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इन 51 प्रत्याशियों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। प्रीति किन्नर को गोपालगंज जिले की भोरे से टिकट, भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर से टिकट मिली है। हालांकि, खबर थी कि प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी। जन सुराज ने करगह सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे को टिकट दिया है। Prashant Kishor Jansuraj List: इन्हें मिला मौका गौरतलब है कि बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।…

Jansuraj Candidate List: बिहार चुनाव 2025 के लिए जनसुराज ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इन 51 प्रत्याशियों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। प्रीति किन्नर को गोपालगंज जिले की भोरे से टिकट, भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर से टिकट मिली है। हालांकि, खबर थी कि प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी। जन सुराज ने करगह सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे को टिकट दिया है।

Prashant Kishor Jansuraj List: इन्हें मिला मौका

Jansuraj Candidate List
Jansuraj Candidate List (credit-sm)

गौरतलब है कि बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने नौ लोगों पर भरोसा जताया है। इस सूची में सबसे लोकप्रिय चेहरा भोजपुरी गायक रितेश पांडे हैं। जन सुराज में दरभंगा सदर सीट से आरके मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह और इमामगंज से अजीत राम का नाम भी शामिल है।

Jan Suraj list: इस जाति के लोगों को मिला मौका

Jan Suraj list
Jan Suraj list (credit-sm)

गौरतलब है कि जन सुराज पार्टी की पहली सूची में गया ज़िले के कुम्हार, शेरघाटी और सारण ज़िले के मांझी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं। पीके की पार्टी ने कुम्हार सीट से केसी सिन्हा और शेरघाटी से पवन किशोर को उम्मीदवार बनाया है। सारण ज़िले की मांझी सीट से वाईवी गिरि जन सुराज के उम्मीदवार होंगे।

जन सुराज ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। उन्होंने बताया कि जन सुराज ने वाल्मीकिनगर से दिग नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि से अवधेश राम, ढाका से लाल बहादुर प्रसाद, सुरसंड से उषा किरण, रुन्नीसैदपुर से विजय कुमार साह, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, निर्मली से राम प्रवेश कुमार यादव और सिकटी से राघिब बबलू को प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह कोचाधामन से अबु फारूक को, अमनौर से अरफोज आलम को, बायसी से शाहनवाज आलम को, और प्राणपुर से कुणाल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फरपुर से डॉ. अमन कुमार दास, और गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा प्रत्याशी होंगे।

रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, और छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। सोनपुर से चंदन लाल मेहता और मोतिहारी से डॉ. अरुण कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, आरा से विजय कुमार गुप्ता, करहगर से रितेश रंजन पांडेय, गोह से सीताराम दुखारी, नबीनगर से अर्चना चंद्रा, बोधगया से लक्ष्मण मांझी, दरभंगा (ग्रामीण) से शोएब खान, और बनियापुर से श्रवण कुमार महतो चुनावी मैदान में जन सुराज के प्रत्याशी होंगे।

उम्मीदवारों की इस पहली सूची में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस चुनाव में पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे।

Jansuraj Candidate List, Bihar Assembly Election: प्रशांत किशोर लड़ेंगे चुनाव?

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर (credit-sm)

गौरतलब है कि बिहार चुनाव के लिए जन सुराज की पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की चर्चा थी। इसके अलावा, ऐसी अटकलें थीं कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का नाम भी जन सुराज की पहली सूची में शामिल होगा। हालांकि, पीके का नाम इस सूची में नहीं है। इससे पहले, प्रशांत किशोर साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह अपनी जन्मभूमि करगहर या अपनी कर्मभूमि राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। करगहर सीट से रितेश पांडे को टिकट मिलने से प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने की सभी अटकलें भी खत्म हो गई हैं।

बिहार चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। 6 और 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है। इसका चुनावी परिणाम 14 नवंबर 2025 को जारी होगा।

ये भी पढ़ें- ‘दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम…’, सीट शेयरिंग पर मांझी ने भी फंसा दिया पेंच, क्या करेंगे शाह- नीतीश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।