जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजवंशी नगर में 150 अग्नि पीड़ितों के बीच वस्त्र और बर्तन का किये वितरण

Summary :

पटना के राजवंशी नगर में 150 अग्नि पीड़ित परिवारों से बुधवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप नेता खाद सामग्री एवं कपड़ा वितरण करने पहुंचे

पटना के राजवंशी नगर में 150 अग्नि पीड़ित परिवारों से बुधवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप नेता खाद सामग्री एवं कपड़ा वितरण करने पहुंचे। पप्पू  यादव ने अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले एवं घटना की जानकारी ली एवं पीड़ितों को  आर्थिक सहायता दी  । पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बताया कि  जैसे ही हमें राजवंशी नगर आगलगी के घटना की जानकारी मिली। वैसे ही सभी अग्नि पीड़ितों के राहत सामग्री और  भोजन वितरण शुरू कर दिया। आग लगने के कारण 150 परिवारों का बहुत सा संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्नि पीड़ित परिवार बहुत ही कष्ट से जीवन काट रहे हैं।
जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज सभी अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच दो साड़ी, दो अलमुनियम बर्तन, कलछुल ,प्लेट, धोती आदि सामानों का वितरण किया गया। जबतक इन गरीब परिवारों का जीवन सुचारू रूप से नहीं चलने लगेगा तबतक जन अधिकार पार्टी इन गरीबों को सभी तरह की सहायता प्रदान करती रहेगी पप्पू यादव ने बिहार सरकार से आग्रह कर सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से घर मुहैया कराने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि राजवंशी नगर से 100 मीटर की दूरी पर बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों का आवास हैं. लेकिन राजवंशी नगर आगलगी पीड़ितों की अनदेखी दुखदाई है. मौके पर पूर्व विधायक भाई दिनेश, जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू दानवीर मौजूद थे.

Desk Team