आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने कार्यकर्ताओ ने देश भर में जश्न मनाया इसी कड़ी में बुधवार को पंजाब के मोहाली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आप सरकार के मंत्री,पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
देश की जनता करती है आप पर भरोसा
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा करती है और उनके इसी प्यार और विश्वास ने पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आप अब सभी राज्यों में आसानी से चुनाव लड़ सकेगी। पूरे देश में‘झाड़ू ’को आप के पार्टी चिह्न के रूप में मान्यता मिली है।
अन्य राजनीतिक पार्टियां सिमट रही आप तेजी से आगे बढ़ी
पंजाब आप महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आज अन्य राजनीतिक पार्टियां सिमट रही हैं, लेकिन आप अपनी जनहितैषी नीतियों की वजह से फल-फूल रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी राज्यों के लोग आप की ओर देख रहे हैं और पारंपरिक राजनीतिक दलों के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।
अरविंद केजरीवाल का ‘मेक इंडिया नंबर-1’ का संदेश जन-जन तक
बरसट ने कहा कि इस मील के पत्थर को हासिल करने के बाद ‘आप’ महज 10 वर्षों में दो राज्यों में सरकार बनाने के साथ गुजरात और गोवा में विधायक और 10 राज्यसभा सदस्यों के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टी बनने के साथ ही अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का ‘मेक इंडिया नंबर-1’ का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।


Download Android App
Download iOS App



