बिहार के समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी स्पेशल ट्रेन एक जेसीबी से टकरा गई। इस दुर्घटना में हालांकि ट्रेन और ट्रेन के यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े साठ बजे जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी स्पेशल ट्रेन बखरी ढाला पर एक जेसीबी से टकरा गई। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है और इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद घटना की जांच के लिए रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, दुर्घटना में घायल जेसीबी के चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



