बिहार के शिवहर में जदयू विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन पर हमला, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Summary :

बिहार में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन पर हुये हमले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन पर हुये हमले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शिवहर (सदर) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन शुक्रवार की रात मेंसौढ़ गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के घर भोज खाकर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। चालक की कुशलता से विधायक बाल-बाल बच गये हालांकि उनके वाहन को नुकसान पहुंचा। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा आज से दुबई के लिए शुरू होगी

कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में जदयू विधायक ने स्थानीय थाने में 25 ज्ञात और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज करायी। मामले में पुलिस ने त्वरित करावाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Desk Team