पटना ,(पंजाब केसरी): कलम दवात क्लब पटना विवि शाखा ने बुधवार को छात्र जदयू के पैनल को पटना विवि छात्र संघ चुनाव में विजयी बनाने के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में सघन प्रचार अभियान चलाया। पटना विवि छात्र संघ की पूर्व काउंसलर व प्रखर छात्र नेत्री हंशिका दयाल के नेतृत्व में वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज व दरभंगा हाउस में कलम दवात क्लब की टीम ने सघन प्रचार अभियान चलाया। इस मौके पर सुश्री दयाल नेकहा कि हमारा मुद्दा एक है कि केन्द्र सरकार पटना विश्वविद्यालय को अविलंब केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा करे। केन्द्रीय विवि बनने से यहां के छात्रों को पटन पाठन से लेकर खेलकुद एवं सांस्कृतिक सुविधाएं स्वत: मिल जाएगी। चुनाव प्रचार अभियान में ऋतुराज सिन्हा, पीयूष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, आकाश सिन्हा, अंशु वर्मा, अभिषेक वर्मा, अमन सिन्हा,रेहान सिन्हा, अभिजीत सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव,प्रणव पंकज सिन्हा, रौशन श्रीवास्तव, प्रियंका सिन्हा, रूचि श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा, राहुल सिन्हा, निखिल आनंद, आशीष सिन्हा व सुशांत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता शामिल थे।
छात्र जदयू के पैनल के लिए कलम दवात क्लब ने चलाया पीयू कैंपस में अभियान
Summary :
कलम दवात क्लब पटना विवि शाखा ने बुधवार को छात्र जदयू के पैनल को पटना विवि छात्र संघ चुनाव में विजयी बनाने के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में सघन प्रचार अभियान चलाया।


Download Android App
Download iOS App



