साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है और विपक्ष इससे पहले उन सभी पार्टियों को एकत्रित करने की कोशिश कर रहा है, जो बीजेपी को सत्ता में वापस नहीं देखना चाहती है। इसी क्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश की और ‘भाजपा मुक्त भारत’ के लिए एकजुट होने की अपील की है।
वही, अपनी इस यात्रा के दौरान वो कुछ सवालों का जवाब देने से बचते हुए नजर आ रहे थे। मीडिया द्वारा जब राव से पूछा गया कि क्या अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। केसीआर ने कहा, “नीतीश कुमार देश भर में सबसे वरिष्ठ और सबसे अच्छे नेताओं में से एक हैं। हम बाद में इन चीजों को तय कर सकते हैं।”
राव ने लालू से भी की मुलाक़ात
बता दें, बिहार में जेडीयू और राजद सीएम नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में पीएम उम्मीदवार की तरह देख रहा है, लेकिन सीएम नीतीश पहले ही यह साफ़ कर चुके है की उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। वो बस बीजेपी को हराने के लिए पार्टियों को एक साथ लाना चाहते है। पटना पहुंचे राव ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से भी मुलाक़ात की और उनके तबियत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।


Download Android App
Download iOS App



