बिहार की सियासत में मंगलवार को फिर से बड़ा खेला हुआ, जब महागठबंधन के तीन विधायक भाजपा के साथ आ गए। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव तथा राजद की संगीता देवी विधानसभा पहुंची।
Highlights
- महागठबंधन के तीन विधायक भाजपा के साथ आए
- तीन विधायक पाला बदलकर भाजपा के साथ
- अब तक कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं
महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए के पाले में आ गए
इसके बाद साफ हो गया कि महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए के पाले में आ गए। राजद की संगीता कुमारी कैमूर जिले की मोहनिया से विधायक हैं, जबकि सिद्धार्थ सौरव विक्रम सीट और मुरारी गौतम चेनारी सीट से विधायक हैं। भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवाद नीति और भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए महागठबंधन के तीन विधायक भगवा के साथ आ गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एक ओर राष्ट्रवाद और एक ओर परिवारवाद है, जिन विधायकों को राष्ट्रवाद पसंद आ रहा है, वह साथ आ रहे हैं।
तीन विधायक पाला बदलकर भाजपा के साथ
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राजद के तीन विधायक पाला बदलकर भाजपा के साथ आ गए। विधानसभा सचिवालय द्वारा हालांकि अब तक कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में आधिकारिक रूप से विधायकों की संख्या में अंतर नहीं आएगा।


Download Android App
Download iOS App



