चुनाव से पहले खेसारीलाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें! इस मामले में महानगरपालिका ने भेजा नोटिस

Khesarilal Yadav News

Khesarilal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और RJD के छपरा से उम्मीदवार खेसारीलाल यादव एक नई परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। मीरा रोड स्थित उनके आवास पर मीरा भायंदर महानगरपालिका ने अनधिकृत निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया है। नगरपालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर खेसारीलाल अपने घर के बाहर लगे लोहे के एंगल और शेड को तुरंत नहीं हटाते, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।

Khesarilal Yadav News: नगरपालिका की जांच में सामने आया मामला

महानगरपालिका की टीम ने हाल ही में अपने क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच की थी। इसी दौरान जब अधिकारी मीरा रोड क्षेत्र में पहुंचे, तो खेसारीलाल यादव के बंगले के बाहर अनधिकृत संरचना पाई गई। बताया जा रहा है कि घर के भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर लोहे के एंगल और टीन की चादरों से शेड बनाया गया था। महानगरपालिका के अनुसार, यह निर्माण बिना अनुमति और स्वीकृत नक्शे में बदलाव करके किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। इसके बाद प्रशासन ने नोटिस जारी कर उन्हें निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण को हटा दें।

Khesarilal Yadav News,(source: social media)
Khesarilal Yadav News,(source: social media)

Khesarilal Yadav Today News: नोटिस में क्या कहा गया है?

नोटिस के अनुसार, मीरा रोड (पूर्व) क्षेत्र के वार्ड समिति क्रमांक 4 में, पुराने पेट्रोल पंप के सामने स्थित कनासिक काउंटी, नताशा पार्क के पीछे, रो हाउस नंबर 1 और 2 में यह अवैध निर्माण पाया गया है। नगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि यदि खेसारीलाल यादव स्वयं इस अवैध निर्माण को नहीं हटाते, तो अतिक्रमण विभाग उनकी अनुपस्थिति में बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। साथ ही, अगर नगर निगम को यह निर्माण हटाना पड़ा, तो उसका सारा खर्च खेसारीलाल यादव से कर के रूप में वसूला जाएगा।

Khesarilal Yadav News,(source: social media)
Khesarilal Yadav News,(source: social media)

घर पर कोई मौजूद नहीं मिला

जब मीडिया ने इस मुद्दे पर खेसारीलाल यादव की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, तो उनके मीरा रोड वाले घर पर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि खेसारीलाल यादव इस समय अपने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ, महानगरपालिका कार्यालय में छुट्टी होने के कारण किसी अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी नहीं मिल सकी।

Khesarilal Yadav News,(source: social media)
Khesarilal Yadav News,(source: social media)

आगे क्या होगा?

अब देखना यह होगा कि खेसारीलाल यादव प्रशासन के आदेश पर क्या कदम उठाते हैं। यदि वे स्वयं अनधिकृत निर्माण नहीं हटाते, तो नगरपालिका बुलडोज़र कार्रवाई कर सकती है। नगरपालिका का कहना है कि शहर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सभी अवैध निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है, चाहे व्यक्ति आम नागरिक हो या किसी बड़े नाम से जुड़ा हो।

यह भी पढ़ें: बिहार वोटिंग से कुछ घंटे पहले चोरी-छिपे मिले लालू यादव के दोनों बेटे! पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी का हस्ते हुए वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।