बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर में मौजूद हैं। किडनी के इलाज के लिए कल सिंगापुर पहुंचे लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने एयरपोर्ट से रिसीव किया। सिंगापुर में लालू इस वक़्त अपनी बेटियों के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं।
बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर अकाउंट से नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें लालू देश की सियासी चिंता से मुक्त होकर बीच पर फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रोहिणी ने लिखा कि जिन लोगों को पिता प्यार और मां का दुलार मिलता है, वो बड़े नसीब वाले होते हैं। इस दौरान लालू के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी मौजूद हैं।
बड़े नसीब वाले होते हैं वो लोग
पिता का प्यार और
मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग.. pic.twitter.com/wwhgnzHnGA— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 12, 2022
इससे पहले बुधवार को रोहिणी अपने पिता लालू यादव को सिंगापुर एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थी। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया था। लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। पिता से मिलते ही रोहिणी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
कोर्ट से मिली थी विदेश जाने की अनुमति
आपको बता दें कि हाल ही में रांची की CBI स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज किया था। लालू यादव ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अर्जी लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने हेतु दो महीने के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया और कहा कि वे लौटकर फिर से कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कराएं।
आपको बता दें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव किडनी, लीवर और हार्ट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। वह कई दिनों तक वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने 25 सितम्बर की तारीख को सिंगापुर में डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक की थी। मगर आईआरसीटीसी घोटाले में अनुमति नहीं मिलने के चलते वे सितंबर में सिंगापुर नहीं जा सके।


Download Android App
Download iOS App



