बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गए है। विवाद इस बार एक विज्ञापन से जुड़ा है। जिसपर उन्हें मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नसीहत दे डाली है। मंत्री ने साफ कहा कि एक अभिनेता को ऐसा कोई विज्ञापन नहीं करना चाहिए, जिससे किसी भी धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे। अभिनेताओं को इससे दूर रहना चाहिए।
आमिर खान और कियारा आडवाणी के विज्ञापन पर हुआ विवाद
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आमिर खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी का एक विज्ञापन टीवी पर दिखाया जा रहा है, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक नवविवाहित जोड़े का गृह प्रवेश हो रहा होता है, जिसमें वधू के स्थान पर वर पहला कदम आगे बढ़ाता है। अब इसी दृश्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है की इस विज्ञापन से हिन्दुओं की भावना को आहत पहुंची है।
गृहमंत्री ने दी अभिनेता को नसीहत
बता दें, इस बारे में बात करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘आमिर खान के विज्ञापन को लेकर उनके पास कई शिकायतें आ चुकी है। जनता की भावना इससे काफी आहत हुई है। इसलिए में अभिनेता को यह कहना चाहता हूं कि वो ऐसा कोई विज्ञापन ना करे जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्हें कोई अधिकार नहीं है। भविष्य में आप जब कोई विज्ञापन करे तो इस बात का ध्यान रखिएगा की ऐसा कुछ दुबारा नहीं होना चाहिए।’
जानिए पूरा विवाद
हम आपको बता दें, आमिर खान के विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक प्रेमी जोड़ा शादी करके घर आता है तो उसकी माँ स्वागत के लिए आरती करती है। फिर दुल्हन कियारा आडवाणी की जगह आमिर खान पहले घर में प्रवेश करते हैं और कहते हैं, ”सदियों से जो प्रथा चल रही है, वही चलती रहेगी, ऐसा क्यों?” विज्ञापन के इसी हिस्से को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर छिड़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



