पटना : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सर्वोच्चय न्यायालय ने जेल में बंद कैदियों को पेरोल पर रिहा करने का आदेश राज्य सरकारों को दिया है ताकि जेलों में इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बीच बिहार के युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि न्यायालय के इस आदेश के तहत नीतीश कुमार की सरकार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी जेल से रिहा करना चाहिए।
कुमार ने कहा कि सर्वोच्चय न्यायालय ने कोरोना से संभावित खतरे को देखते हुए एहतियातन सजायाफ्ता कैदियों को पेरोल पर छोडऩे का आदेश राज्य सरकारों को दिया है। रांची रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता गरीब-गुरबो, दबे-कुचलों की आवाज लालू प्रसाद यादव जी लंबे समय से कई तरह की बिमारियों से ग्रसित हैं।
रिम्स परिसर में उनके वार्ड के पास ही कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार को दुर्भावना का त्याग करना चाहिए। बिहार सरकार और झारखंड सरकार दोनों से हमारी गुजारिश है कि मानवीय पहलुओं को देखते हुए लालू जी को अविलंब पेरोल अथवा जमानत पर रिहा करने का जल्द निर्णय लेना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



