मौजूदा क्रिकेटरों में रोहित के पास सबसे अच्छा क्रिकेटिंग ब्रेन : जाफर

Summary :

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। वह कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी भी अच्छे से करते आए हैं ॉ

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वसीम जाफर ने कहा कि आज के समय में अगर किसी के पास क्रिकेट की अच्छी समझ है तो वो रोहित शर्मा के पास हैं। जाफर ने यह बात ट्विटर पर सवाल के जवाब में कही। 
जाफर ने  कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों में से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास खेल की सबसे अच्छी समझ है। जाफर और रोहित मुंबई के लिए एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।
वहीं, रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। वह कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी भी अच्छे से करते आए हैं। 
बता दें, रोहित शर्मा ने वनडे में 10 बार टीम की कमान संभाली है जिसमें से 8 बार वह टीम को जीताने में सफल रहे और टी-20 में रोहित ने 19 बार टीम की कप्तानी की है और 15 बार टीम को जीताने वह सफल रहें। 

Desk Team