बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27़.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सीमांचल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24़.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 31़.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.1 सेल्सियस दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 86.10 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 40़70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



