पटना : बिहार में दलितों की हत्या लगातार हो रही है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हत्यारों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा है।
यह बात आज फरीदपुर(बघाकोल) विक्रम पटना में चौकीदार धर्मेन्द्र कुमार पासवान की हत्या के बाद लोजपा-(रामविलास) का जांच दल में शामिल लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने बोलते हुए कहा कि पुरे बिहार में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। दलित बच्ची और महिला के साथ लगातार बलात्कार की घटना घट रही है। हत्या की जा रही है। समस्तीपुर, पटना के बख्तियारपुर, गया,नवादा सहित अनेकों जिलों की घटना इसकी पुष्टि करती है।

दलितों में भय और आतंक व्याप्त है। जांच दल में युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, लोजपा नेता अमन शांडिल्य, पटना जिला अध्यक्ष चन्दन यादव,मोहन चौधरी,सतीश पासवान, सुजीत सिंह शामिल थे। जांच दल ने कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। जंगल राज से बदतर स्तिथि है। कोई सुरक्षित नही है। पुलिस भी सुरक्षित नही है। गृह विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार में जनवरी से मई माह तक 1297 बार पुलिस बल पर हमला हुआ है। हर महीने औसतन 259 बार हमला हुआ है। इस हमले में 28 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है जिसमें 5 चौकीदार शामिल है।

जांच दल सेवारत चौकीदार धर्मेन्द्र पासवान की हत्या होने पर 25 लाख रुपए की मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग किया है।इस आशय की जानकारी युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने दी।


Download Android App
Download iOS App



