पटना, (पंजाब केसरी) : सुल्तानगंज विधानसभा के विगत चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सह युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल में लोगों के मदद के लिए क्षेत्र भ्रमण करते हुए कहा कि ने राज्य में लगाए गए लॉकडाउन को राज्य हित में बताया है। साथी ने लोगों से अनुरोध किया है। कि आप अपने घरों में रहे बिना काम का बाहर नहीं निकले अति आवश्यक कार्य परने पर बाहर निकलने की स्थिति में मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें अपने आप को सुरक्षित रखें और स्वस्थ रहें। चिकित्सक से भी अनुरोध किया है। इस विपदा की घड़ी में आप ईश्वर के समान हैं पीड़ित को उचित इलाज करें और आप भी सुरक्षित रहें मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सभी लोग सामाजिक दूरी अवश्य बनाए लेकिन मन में भेदभाव नहीं रखें और मन की दूरी नहीं बनाए सरकार से अनुरोध किया है लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त अनाज दे एवं संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण करें। सरकार ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था करें स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन एवं प्रचुर मात्रा में दवाई का व्यवस्था अवश्य करें। इस विपत्ति के घड़ी में लोग साहस एवं हिम्मत से काम ले भीड़-भाड़ वाले जगह से बचे ।शहरों एवं गांवों का सैनिटाइजर रिंग करवाएं गांव ग्राम के गंदे नालों की सफाई एवं जनमानस को स्वच्छ पानी की व्यवस्था करें। बाहर से आए क्षर्मवीर भाई की सरकार उचित जांच कराएं एवं उनके लिए रोजगार मुहैया कराए साथ ही उन्हें मुफ्त राशन की व्यवस्था करें। बाहर के प्रदेशों में फंसे हुए लोगों के लिए सरकार उन्हें वहां राशन पानी उपलब्ध करावे। साथ ही उन्हें वापस आने के लिए समुचित यात्रा की व्यवस्था करें गांव-ग्राम में सरकार से अनुरोध है। प्रत्येक गांवों एवं शहरों में जनता किचन की व्यवस्था करें,साथ ही इस वैश्विक महामारी में आप सभी लोग अपने घरों में रहे, स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं मास्क का प्रयोग करें।
राज्य में लगाए गए लॉकडाउन राज्य हित में :ललन कुमार
Summary :
सुल्तानगंज विधानसभा के विगत चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सह युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल में लोगों के मदद के लिए क्षेत्र भ्रमण करते हुए कहा कि ने राज्य में लगाए गए लॉकडाउन को राज्य हित में बताया है।


Download Android App
Download iOS App



