#Lockdown in #Bihar#बिहारसरकार ने राज्य में #कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कुछ विशेष प्रतिबंध लगाया है।#Unite2FightCorona pic.twitter.com/E0lxzSspM3
— PIB In Bihar 🇮🇳 Mask yourself 😷 (@PIB_Patna) May 4, 2021
राज्य सरकार के सभी कार्यालय (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) बंद रहेंगे। जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, बिजली, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से सम्बन्धित कार्यालय यथावत काम करेंगे। न्यायिक प्रशासन के बारे में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लिया गया निर्णय लागू होगा। अस्पताल और अन्य सम्बन्धित प्रतिष्ठान (पशु स्वास्थ्य सहित), उनके निर्माण और वितरण की इकाईयां, सरकारी और निजी, दवा की दकानें, मेडिकल लैब, नर्सिंग होम, एम्बुलेंस सेवाओं से सम्बन्धित प्रतिष्ठान यथावत काम करेंगे। वाणिज्यिक और अन्य निजी प्रतिष्ठा बंद रहेंगे।
बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 11,407 मामले आए तथा 82 और लोगों की मौत हो गयी। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन बेवजह घरों से निकलने वालों पर नजर रखे जिससे कोरोना फैलाव को रोका जा सके।


Download Android App
Download iOS App



